सहिष्णुता पर मनमोहन पर बरसी भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2015

सहिष्णुता पर मनमोहन पर बरसी भाजपा

bjp-target-manmohan-on-intolerance
नयी दिल्ली, 06 नवंबर, भारतीय जनता पार्टी ने असहिष्णुता पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि वह एक ऐसे मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं जो असल में मुद्दा है ही नहीं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, “यह दुर्भार्ग्यपूर्ण है कि पूर्व प्रधानमंत्री एक ऐसे मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं जो असल में मुद्दा है ही नहीं। उन्हें इस बात को लेकर आत्ममंथन करना चाहिये कि जब 2013 में नरेन्द्र्र दाभोलकर की हत्या हुई थी तब महाराष्ट्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार थी।” 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है कि वह देश को बांटने और बदनाम करने वाली बात करें। उल्लेखनीय है कि डॉ़ सिंह ने देश में असहिष्णुता की हालिया घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति, धर्म, आस्था और विचारों की आजादी पर हमले को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता और न ही विरोध करने के अधिकार को दबाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: