संयुक्त राष्ट्र,21 नवंबर, संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद ने सीरिया और इराक में खूंखार होते जा रहे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सभी सक्षम राष्ट्रों को एकजुट होने तथा मिलकर मुकाबला करने का आह्वाहन किया। 15 सदस्यीय सुरक्ष परिषद ने पेरिस समेत हाल के आतंकवादी हमलों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प पारित किया।
संकल्प में कहा गया,“ आईएस न केवल इराक तथा सीरिया के लिये बल्कि समूचे विश्व की शांति और सुरक्षा के लिये खतरा बनता जा रहा है। हमें इसका मुकाबला करने के लिये एकजुट होकर काम करना होगा।” उल्लेखनीय है कि आईएस के फ्रांस की राजधानी में गत सप्ताह पेरिस में किये गये बम धमाकों में करीब 130 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि रूसी विमान बम धमाके की जिम्मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें