प्रदूषण से हलकान दिल्ली में कार फ्री डे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

प्रदूषण से हलकान दिल्ली में कार फ्री डे

car-free-day-in-delhi
नयी दिल्ली, 22नवंबर, वाहनों के बेतहाशा इस्तेमाल के कारण जहां तहां जाम और वायु प्रदूषण से हलकान दिल्ली के लोगों को निजी वाहन छोडकर सार्वजनिक परिवहन सेवाआें के इस्तेमाल के प्रति जागरुक बनाने के लिए आज दूसरी बार कार फ्री डे मनाया गया, इस बार मुख्य आयोजन द्वारका में हुआ जहां सेक्टर 3 से 13 और 7 से 9 सेक्टर के बीच साईकिल रैली निकाली गयी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में द्वारका स्पोर्ट कॉम्पलेक्स से साइकिल रैली का आगाज किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, अाम अादमी पार्टी के कई विधायक, पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोगाें ने हिस्सा लिया । रैली में शामिल लोग हाथों में कार फ्री डे के नारे लिखे हुए बैनर लिये हुए थे। लाल स्वेटर पहने और अपने मफलर बांधे श्री केजरीवाल ने इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए पत्रकारों केे सवाल का जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि आपको साईकिल चलाना कैसा लग रहा है तो उन्हों ने चुटकी लेते हुए कहा “बहुत मजा आता हैं, अगली बार कार फ्री डे पर अाने वाले पत्रकारों के लिए साइकिल का इंतजाम करवाऊंगा। ” 

इस सवाल पर कि पहला कार फ्री डे 22 अक्टूबर को दशहरे के दिन मनाया गया था अौर अाज दूसरा कार फ्री डे रविवार को मनाया जा रहा है तो ऐसे में सड़को पर वाहन पहले ही कम होते है लेकिन अगले कार फ्री डे 22 दिसंबर को कार्य दिवस के दिन मनाने में परेशानी नहीं होगी तो श्री केजरीवाल ने कहा देखा जाएगा, सब ठीक होगा। श्री केजरीवाल एक दिन पहले ही ट्वीटर के जरिए लोगो से ‘अपनी साइकिल साथ लाना’ का संदेश दे दिया था। इस अवसर पर द्वारका की संडक संख्या 220 पर निजी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहने के कारण इस मार्ग पर अतिरिक्त बसों की सेवांए दी गयीं। निजी वाहनों को छोडकर अन्य वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं था। अक्टूबर में पहली बार कार फ्री डे मनाएं जाने के मौके पर लाल किले से भगवान दास मार्ग तक साइकिल रैली निकाली गयी थी जिसमें लोंगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: