मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के दौरान मेरी राजनीतिक हत्या का षड़यंत्र रचा था: कांतिलाल भूरिया
झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने आज यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान मेरी राजनीतिक हत्या कराने का षडयंत्र रचा था, जिससे कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव को टालकर दांव पर लगी अपनी इज्जत को बचा सके। श्री भूरिया ने कहा है कि यह उपचुनाव शिवराजसिंह चैहान के राजनीतिक पतन की शुरूआत करने वाला चुनाव होगा, इसलिए उन्होंने इस चुनाव को प्रथमतः टालने और यदि न टले तो उसको ऐन-केन प्रकारेण जीतने की रणनीति बनाई थी। दरअसल वे इस उपचुनाव के संभावित परिणाम से पूरी तरह भयभीत हैं। श्री भूरिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के जांबाज मैदानी कार्यकर्ताओं की सामूहिक ताकत उनके पीछे न होती, तो शिवराजसिंह, भाजपा एवं भाजपा की सरकार ने तो यह उपचुनाव धनबल, बाहुबल और सत्ताबल के बल पर जीत लेने की व्यापक व्यूह रचना की थी। केन्द्रीय मंत्रीमंडल के कई सदस्य, राज्यमंत्री मंडल के सभी सदस्य और भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों को भारी-भारी थैलियों के साथ संसदीय क्षेत्र में तैनात कर रखा था। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मंत्रीगण और मध्यप्रदेश के अलावा इन राज्यों के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी हथियारों सहित बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में भाजपा को जिताने के लिए डेरा डाले हुए थे। आपने कहा है कि मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के इशारे पर मेरी भतीजी और कांगे्रस नेत्री कलावती भूरिया सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले भी कराये गये। मतदान की समाप्ति के बाद कांग्रेस के एक पोलिंग एजेंट की भाजपाइयों ने हत्या कर दी। पुलिस के वाहनों से भाजपा की अवैध शराब ढोयी जाना अत्यंत शर्मनाक है। शिवराज सिंह ने चुनाव की निष्पक्षता और स्वतंत्रता की धज्जिया उड़ाकर रख दी। भाजपा के अपराधी किस्म के नेताओं ने मुख्यमंत्री की बगल में बैठकर मतदाताओं और प्रशासन के लोगो को धमकाने में कोई कसर बाकि नही छोड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी ने आगे कहा है कि भाभरा में जोबट के भाजपा विधायक माधोसिंह डावर ने पांच मतदान केन्द्रों पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर फर्जी मतदान के प्रयास किया था, जिसको सीआरपीएफ के एक जवान सुरेशचंद्र आर्य द्वारा रौकने पर जवान को धमकाया गया और निर्वाचन कार्य में बाधा डालकर मतदान केन्द्र के बाहर धरने पर बैठ कर भाजपा विधायक ने चुनाव कानून का उल्लंघन किया किंतु जिला प्रशासन ने विधायक के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने की बजाय उसको धरने से उठाने हेतु मिन्नत की। शिवराज एवं भाजपा के नेताओं ने चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की नीयत से जो शर्मनाक और अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए, उन सबकी चर्चा करना फिलहाल संभव नही है। इस संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने आतंक और प्रलोभनों के बीच हुआ ऐसा चुनाव आज-तक नही देखा। आपने कहा कि स्ट्रांग रूम में झाबुआ, रतलाम और अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर रखी गई मशीनों में बंद जनादेश और जनविश्वास का शिवराज सिंह चैहान अपहरण न करा सकंे, उसके लिए एहतियाती कदम के बतौर कांग्रेस ने जिला प्रशासन की अनुमति से 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात से तीनों जगह के स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल कर मशीनों की सुरक्षा की निगरानी प्रारंभ करदी है, जो 24 नवंबर को मतगणना प्रारंभ होने तक चलेगी। जहां से कांग्रेस नेता और जागरूक कार्यकर्ता मतदान मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा पर चैबीसों घंटे बारीकी से निगरानी रखेंगे। श्री भूरिया ने कहा है कि कांग्रेस को आशंका है कि स्ट्रांग रूम से मूल मशीने चोरी छिपे हटाकर उनके स्थान पर डुप्लीकेट मशीनें रखवाई जा सकती हंै। कांग्रेस ऐसे किसी भी षडयंत्र को कामयाब नही होने देगी। मैं स्वयं भी स्ट्रांग रूम कें बाहर निगरानी के लिए रात्रि में रहूंगा।
स्ट्रांग रूम मंे बंद ईवीएम की सुरक्षा की कांग्रेस करेगी चैबीसों घंटे निगरानी
झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने बताया है कि 21 नवंबर को संपन्न मतदान में प्रयोग की गई 2200 मतदान मशीनें (ईवीएम) झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिला मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। कांग्रेस ने वोटो के रूप में इन मशीनों में दर्ज ‘‘जन विश्वास’’ की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर भी तीनों स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डालकर चुनिंदा कांग्रेस कार्यकर्ता रात-दिन चोबीसों घंटे मतदान मशीनों की सुरक्षा की निगरानी करेंगे। यह निगरानी 24 नवंबर को मतगणना प्रारंभ होने तक लगातार जारी रहेगी। इस संबंध में कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिले के कलेक्टरों से विधिवत अनुमति भी प्राप्त की है। श्री पडियार ने मतदान मशीनों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने जो सुरक्षा इंतजाम किये है, उनके प्रति पूर्ण सम्मान प्रकट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के शीर्ष सूत्रधारों एवं भाजपा के तिकड़मी नेताओं की ‘‘नीयत’’ और ‘‘बाजीगरी’’ पर कांग्रेस को कतई विश्वास नहीं है, क्योंकि वे चुनाव से जुड़े मामलों में कानूनी-गैर कानूनी कुछ भी कर और करवा सकते हंै। आखिर जिला प्रशासन की भी अपनी सीमाएं और मजबूरियां तो है ही। इन सीमाओं और मजबूरियों के मौजूद रहते मतदान मशीनों में बद लाखों मतदाताओं के विश्वास के साथ 24 नवंबर को मतदगणना प्रारंभ होने के पूर्ण कोई ‘‘खेल’’ न हो जाए, उसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निगरानी की यह विशेष व्यवस्था की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट ने बताया है कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आज दिनांक 22 नवंबर को रात्रि 8 बजे से मतदान मशीनों की निगरानी के लिए बैठेंगे।
कांग्रेस ने लगाया मुख्यमंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप
झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कल मतदान के दिन रतलाम जिले के ग्राम डोसी के मतदाताओं ने पेयजल की पुरानी मांग को लेकर मतदान बहिस्कार का फैसला किया था। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की पहल पर भाजपा को चुनावी फायदा दिलवाने हेतु मतदान की प्रक्रिया के चलते ग्राम डोसी के मतदाताअेों को समस्या के हल का आश्वासन सरकार की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा किये जाने को कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी से की है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सरकार की ओर से इस प्रकार का आश्वासन दिया जाना अवैध कृत्यों में शुमार होता है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, रतलाम शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष प्रमोद राठौर, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष गेहलोत, जेम्स चाको मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगलिया आदि ने आरोप लगाया है कि यह सारा प्रपंच रतलाम जिले के भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में ग्राम डोसी के मतदाताओं के वोट हासिल करने की नीयत से रचा गया था। इसमें संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री का आचरण इस कारण अधिक गंभीर हो जाता है कि चुनाव में एक-एक वोट का बड़ा निर्णायक दबाव रहता है। धार जिले में 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा ने केवल एक वोट से निर्वाचित करीब पांच साल विधायक के बौर जारी सुविधाओं का लाभ उठाया था। इस दृष्टि से गा्रम डोसी के प्रकरण को मामूली मानकर नजर अंजाज नही किया जा सकता।
भाजपा प्रत्याषी निर्मला भूरिया ने किया धन्यवाद ज्ञापित
झाबुआ---रतलाम- झाबुआ संसदीय सीट के 21 नवम्बर षनिवार को हुए षांतिपूर्ण मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याषी सुश्री निर्मला भूरिया पूरे संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है । सुश्री निर्मला भ्ूारिया ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में जिन मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है तथा प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह के विकास कार्यो तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सुषासन एवं समग्र आदिवासी क्षेत्र के सर्वागिण विकास के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया के अंचल के विकास के सपनों को पूरा करने के लिये उन्हे समर्थन दिया है वे धन्यवाद के पात्र है । सुश्री भूरिया षांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये तीनों जिले के प्रषासन, निर्वाचन आयोग, चुनाव कार्य में सलग्न कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ ही कानून एवं व्यवस्था कोबनाये रखने तथा षांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिये समुचा पुलिस प्रषासन धन्यवाद का पात्र है । उन्होने परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन में सहयोग दिया तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है ।
ख्रीस्त राजा का पर्व धुमधाम से मनाया, राजाओं का राजा येसु हाल्लेलुया से गुंजा गिरजाघर
झाबुआ---राजाओं का राजा येसु हाल्लेलुया प्रभूओं का प्रभु येसु हाल्लेलुया, होसाना, होसाना आदि भक्तिमय संगीतों से स्थानीय महागिरीजाघर में ख्रीस्त राजा का पर्व बडे हर्सोल्लास के साथ ईष भक्तों द्वारा मनाया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झाबुआ महागिरजा घर के ज्योति भवन प्रांगण में प्रातः9 बजे पवि़त्र मिस्सा बलिदान विधि विधान से से संपन्न हुई। पवित्र मिस्सा बलिदान में मुख्य याजक फादर इंम्बानाथन, थे। प्रवचन फादर रोकीं षाह ने दिया इस अवसर पर उन्होने अपने प्रवचन में ख्रीस्त राजा के पर्व की महत्ता पर प्रकाष डालते हुए कहा कि केवल प्रभु येषु को अपना राजा मानना ही काफी नही है बल्कि उनकी बताई हुई सबसे बडी आज्ञा का पालन करना भी अनिवार्य है। आज के परिवेष में हम प्रभु येसु की सबसे महत्वपूर्ण आज्ञा भूल चुके है जो है अपने पडोसियों से प्रेम करना। हमारा पडोसी किसी भी धर्म का अनुयायी क्यो न हो उसे ईष्वर ने ही रखा है इसलिए वह हमारा भाई या बहन है और उसे अपने ईष्वर के समान प्यार करो।
पेटलावद और फ्रांस मे हुए हादसे में मृत आत्माओं की षांति के लिए कि प्रार्थना-
मिस्सा बलिदान के पष्चात पेटलावद ब्लाॅस्ट और फ्रांस में हुए आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए। उनकी आत्मा षांति के लिए याजकों एवं समाजजनों द्वारा प्रार्थना की गई। वहीं मृृतकों के परिजनों को इस दुख की घडी में साहस एवं ढाडस बधाने के लिए प्रार्थना की गई।ं पेटलावद ब्लाॅस्ट में घायल लोगों का जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए भी प्रार्थना की गई।
विषाल जुलुस का हुआ आयोजन
पवित्र मिस्सा बलिदान के बाद पवित्र परम प्रसाद की उपासना की गई उसे परी भक्ति के साथ ज्योति भवन प्रांगण से होकर मदर टेरेसा, विवेकानंद काॅलोनी और उत्कृश्ट स्कूल से होकर जुलुस महागिरजा घर पहुंचा। जुलुस में सैंकडो की तादात में षामिल हुए श्रद्धालुओं द्वारा ख्रीस्त राजा की जयकार एवं सुमधुर भजन किर्तन करते हुए जुलुस में चल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर पीटर खराडी, फादर स्टीफन, फादर निरंजन, फादर पीटर कटारा, फादर सोनु, फादर मनोज, फादर प्रताप, फादर रोकी षाह ने मिस्सा बलिदान में सहपूरोहित की भूमिका पूर्ण की। संगीत दल का नेतृत्व जेरोम वाखला और बेन्जामिन निनामा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण सहयोग ग्रेसी निनामा, पीटर भूुरिया, रेमु भाबोर, पेटृीक गणावा, प्रकाष कामलीया, नीरज, सुनिल, लवनेष राजु डामोर, रोहित जाजोरा , राकेष सिंगाडिया, श्रीमती ज्योत्सना , आनंद खराडी, बंटी सिंगार, लालसिंग मेडा, विरेन्द्र मचार वैभव खराडी आदि ने किया।
कुरआन ख्वानी कर किया इसाले सवाब
झाबुआ। अपने वक्त के मोहर्रिक और फआल शख्सीयत हजरते अल्लामा ताहीरूल कादरी मिस्बाही एडीटर ज्याए हबीब मेगजीन खानकाहे निज़ामिया अगिया शरीफ जिला संत कबीर नगर ;यूपीद्ध के वालिदे गिरामी मरहुम शौकत अली साहब का २० नवम्बर बाद नमाजे मगरीब बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। जिनकी नमाज़े जनाजा २१ नवम्बर बाद नमाजे जोहर शहजाद.ए. हुजूर खतिबुल बराहीन अलहाज अस्साह मुफ्ती मोण् हबीबुर्रहमान साहब ने नमाजे जनाजा पढ़ाई बाद उसके सुपूर्दे खाक किया गया। निज़ामी कमेटी झाबुआ ने मदरसा रजविया निज़ामुल इस्लाम के हाल मे रविवार सुबह 9 बजे कुरआन ख्वानी का एहतमाम किया। जिससे बच्चों के साथ समाज जनों ने कुरआन पाक की तिलावत की। मौलाना खुर्शीद एहमद खान निज़ामी संचालक मदरसा रजविया निज़ामुल इस्लामए खलीफए हुजूर हबीबुल उलेमा खानकाहे निज़ामिया झाबुआ ने फातेहा पढ़कर मरहूम के लिये दुआए मगफिरत की। इस मौके पर फरीद खानए अब्दुल सईद खानए सैयद अलीए सैयद जाहीद अलीए फकीर खानए मोईनुद्दीन कुरैशीए शफीक भाईए मोण्शेखए रज़ा हाशमीए कुतुबुद्दीन कुरैशीए नौशाद कुरैशी एवं अहले निज़मी मौजूद थे।
गौवंष प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादी सलवंत पिता सित्तु परमार उम्र 25 वर्ष निवासी खालखण्डवी ने बताया कि आरोपी राजेश पिता दलसिंह मेडा एवं अन्य 5 निवासी खालखण्डवी झाडियों के बीच गाय को काटकर गाय के मांस का बंटवारा कर रहे थे, फरियादी को देखकर मांस छोडकर भाग गये। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 377/2015, धारा 4/9 म0प्र0गौवंश प्रतिशेध अधिनियम 2004 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें