स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण

india-conducts-user-trial-of-interceptor-ballistic-missile-from-wheeler-island
बालासोर 22 नवंबर, भारत ने आज स्वदेशी तकनीक से निर्मित एडवांस एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) और ओडिशा के धर्मा तट पर अब्दुल कलाम (व्हीलर) द्वीप से सफलता पूर्वक परीक्षण किया। आईटीआर के सूत्रों ने बताया कि इंटरसेप्टर मिसाइल को सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में व्हीलर द्वीप से प्रक्षेपण किय गया जब की एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को आईटीआर से प्रक्षेपित किया गया। 

इंटरसेप्टर मिसाइल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हवा में 20 किलोमीटर की ऊंचायी पर इस मिसाइल ने इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को सफलता पूर्वक भेद दिया। यह परीक्षण स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति की इंटरसेप्टर मिसाइल के प्रभावशीलता के निरीक्षण करने के लिए किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और आईटीआर के वैज्ञानिक इस परीक्षण गवाह बने रक्षा सूत्रों ने बताया कि सात मीटर लंबी एडीडी इंटरसेप्टर एक एकल चरण ठोस रॉकेट चालित मिसाइल है जोकि इनीर्सियल नेविगेशन प्रणाली से लैस है।

कोई टिप्पणी नहीं: