छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर)

सकारात्मक सोच से मिलती है सफलता
  • शख्सियत संवाद कार्यक्रम में बच्चों से रूबरू हुए एसपी
  • शीलिंग पब्लिक स्कूल में इंग्लिश मेंटोर प्रोग्राम का हुआ लोकार्पण

chhatarpur news
छतरपुर। जीवन में सारी सफलताएं आपकी सोच पर निर्भर करती हैं। सीढिय़ां चढऩे वाला इस मायूसी से भी चढ़ सकता है कि सीढिय़ों की बहुत संख्या है और अभी मैंने पहली सीढ़ी ही चढ़ी है लेकिन इस उत्साह से भी चढ़ा जा सकता है कि एक सीढ़ी चढ़ी जा चुकी है बाकी सीढिय़ां भी जल्दी ही चढ़ी जाएंगी। यह प्रेरक उद्गार एसपी ललित शाक्यवार ने शनिवार को शहर के किशोर सागर तालाब के समीप स्थित शीलिंग पब्लिक स्कूल में आयोजित शख्सियत संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के समक्ष व्यक्त किए। बच्चों के साथ इंटे्रक्शन के दौरान उन्होंने कई बच्चों के जिज्ञासु सवालों के जवाब दिए। इसके पूर्व उन्होंने स्कूल द्वारा शुरू किए गए हाईटेक प्रोग्राम इंग्लिश मेंटोर तकनीक का रिविन काटकर शुभारंभ किया। स्कूल के एमडी संजीव आर नगरिया ने बताया कि शहर के बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा मिल सके इसी उद्देश्य के साथ स्कूल परिवार ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एजुकेशन प्रोवाईडर कंपनी एजुकॉम्प की मदद से इंग्लिश मेंटोर प्रोग्राम शुरू किया है। स्कूल में इस प्रोग्राम के संचालन के लिए एक इंग्लिश लैब बनाई गई है। एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से अंग्रेजी सीखने, बोलने के तौर-तरीके बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे। यह सॉफ्टवेयर बच्चों की स्पीकिंग को दुरूस्त करेगा साथ-साथ उन्हें सही उच्चारण के तरीके भी सिखाएगा। एसपी ललित शाक्यवार ने रिविन काटकर इंग्लिश लैब का लोकार्पण किया और फिर खुद कम्प्यूटर पर बैठकर इस प्रोग्राम की बारीकियों का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के इस कदम की सराहना की। स्कूल परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर दीवाली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रा इशिता और वैष्णवी ने किया। आभार प्रदर्शन स्कूल के प्राचार्य डी मिश्रा ने किया। 

बच्चों ने पूछा कैसे बनते हैं एसपी
स्कूल परिवार द्वारा शनिवार को शुरू किए गए शख्सियत संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रति शनिवार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की एक शख्सियत से बच्चों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। पहले कार्यक्रम में एसपी ललित शाक्यवार ने बच्चों से लगभग एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बच्चों ने कई जिज्ञासु सवाल बड़ी मासूमियत के साथ उनके सामने रखे। एक छात्रा ने पूछा कि एसपी कैसे बनते हैं इस पर श्री शाक्यवार ने विस्तार से पूरी प्रक्रिया समझाई। इसी तरह कुछ छात्रों ने कानून व्यवस्था संभालने को लेकर आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछा तो वहीं कुछ विद्यार्थियों ने शहर में सड़कों पर होने वाली ईव टीजिंग का मुद्दा उठाया जिस पर एसी ने कहा कि शहर की लड़कियां सुरक्षित हैं यदि कहीं कोई भी छेड़छाड़ करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने स्कूली छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे 18 साल के नहीं है तो वाहन लेकर स्कूल न आएं एवं ड्राईवर लाईसेंस और हेल्मेट के साथ ही वाहन चलाएं। 

कोई टिप्पणी नहीं: