सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर)

जनपद पंचायत बुधनी में 33 ग्राम पंचायतों के 68 गांव मिले खुले षौच से मुक्त
  • जिला पंचायत में आयोजित हुई विकास खण्ड बुधनी की समीक्षा बैठक

sehore news
जिला पंचायत सभा कक्ष में कलेक्टर डाॅ. सुदाम खांडे ने जनपद बुधनी में षौचालय निर्माण एवं खुले में षौच से मुक्त ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुये कहा की जनपद की ग्राम पंचायत नारायणपुर एवं सलकनपुर ने षौचालय एवं खुले से षौच मुक्त कराने में उत्कृष्ट कार्य किया हैं। नारायणपुर में 45 दिन में 72 षौचालय का निर्माण कर ग्राम पंचायत को खुले से षौच मुक्त किया है। चार सदस्यों वाली स्वच्छता निगरानी समिति में 80 सदस्य हो गये है। ग्राम पंचायत में बने षौचालय गुणवत्ता युक्त है। वहीं ग्राम पंचायत सलकनपुर में खुले में षौच करने वालो के उपर जुर्माना लगाकर 16,800/- रूपये की वसूली करके 24 षौचालय बनवाये गये। जोकि अपने आप में उदाहरण है। ग्राम पंचायत ने खुले में षौच करने वालो पर जुर्माना लगाया जिससे आज ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में षौचालय है ओर ग्राम पंचायत खुले में षौच से मुक्त हुई है।ग्राम पंचायत डोबी ने खुले में षौच जाने वाले 21 लोगो के खाद्यान वितरण पर रोक लगाकर षौचालय उपयोग के लिये पे्ररित किया। डाॅ. खाडे ने कहा की षौचालय का निर्माण कर ग्रामवासी अपने परिवार का हित करते है। खुले में षौच को रोकने के लिये जुर्माना, षासकीय सुविधाओं पर रोक एवं एफआईआर जैसी कार्यवाही एसडीएम के माध्यम से बड़े पैमाने पर किये जाने के निर्देष डाॅ. खाडे ने दिये। अतिक्रमण पर होगी कार्यवाही- डाॅ. खाडे ने कहा की षौचालय निर्माण की राषि से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे इसके लिये सीएफटी प्रभारी जांचकर प्रतिवेदन दे। एसडीएम बुधनी को निर्देषित करते हुये कहा की ग्राम पंचायत जहानपुर के ग्राम हिरानी में अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध नोटिस जारी कर अनुषासनात्मक कार्यवाही करना सुनिष्चित करें। यह रहे उपस्थित- समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डाॅ. आर.आर.भोंसले, एसडीएम बुधनी श्री ब्रजेष सक्सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बुधनी श्री नवल मीणा, जिला स्तरीय सत्यापन दल, जिला समन्वयक, जनपद समन्वयक, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एमपी वाॅष प्रतिनिधि के साथ सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। इन्होने किया सत्यापन - जनपद पंचायत बुधनी में स्वच्छ भारत मिषन के तहत जिला स्तरीय दल द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया। दिनांक 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को यह दल जनपद पंचायत के 62 ग्राम पंचायतों में पंहुचकर सत्यापन का कार्य किया। जिसमें जनपद की 33 ग्राम पंचायतों के 68 ग्राम खुले में षौच से मुक्त पाये गये। जिला स्तरीय सत्यापन दल के प्रमुख के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.के.गुप्ता, उपसंचालक आत्मा श्री अवनीष चतुर्वेदी, महिला बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री हरजीत सिंह, श्री ए.के.सिंह, कार्यपालन यंत्री पीएचई, श्री एस.के.जैन, खनिज अधिकारी श्री एम.ए.खाॅन, उपसंचालक पंचायत श्री सुनिल षर्मा, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय श्री यषवंत सक्सेना एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एस.एस.ठाकुर ने कार्य किया। 

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक आज

सीहोर। आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल योजन और अन्य गतिविधियों को लेकर शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक शेष बैठक का आयोजन रविवार की शाम पांच बजे किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया की रविवार को आयोजित एसोसिएशन की विशेष बैठक की अध्यक्षता यरमैन लक्ष्मीकांत अग्रवाल करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद पटेल, शेष अतिथि उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मदन कुशवाहा, आशीष शर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। विशेष बैठक में शामिल होने की अपील करने वालों में आशीष शर्मा, मोहनिश त्रिवेदी, अनिल राय, इरफान खान, अमित कटारिया, प्रदीप पाहुजा, कमलेश पारोचे, दीपक चौहान, संतोष पांडे, नागेन्द्र व्यास, आशीष मेवाड़ा, संदीप बोयत, चंतन मेवाड़ा, प्रियांशु दीक्षित, अर्पित खत्री, गौरव पिचोलिया, मोहम्मद इरफान, आयुष डाबी, सचिन कीर, मनीष जैन आदि शामिल है।

रोमांचक मैच में उज्जैन ने सीहोर को एक विकेट से हराया

सीहोर। प्रतिभाशाली क्रिकेटर ईशु की 50 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत एक रोमांचक मुकाबले में उज्जैन क्रिकेट टीम ने बीएसआई क्रिकेट टीम सीहोर को एक विकेट से हराकर तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को सीहोर क्रिकेट टीम के बीएसआई क्रिकेट टीम के कप्तान वीरु वर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएसआई क्रिकेट टीम ने निर्धारित 35 ओवर में दस विकेट खोकर 151 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें सचिन कीर 35 रन, वीरु वर्मा 31 रन, मदन कुशवाहा 20 रन, हेमंत केसरिया और हेमंत चौहान ने 15-15 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्जैन क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज ईशु ने 50 गेंद पर 65 रन और पलाश ने 15 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलते अपनी टीम को मैच की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दिलाई। बीएसआई क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन वर्मा और अतुल त्रिवेदी 2-2 एवं इरफान खान और रौनक ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। 

अग्रवाल युवक संघ दोबारा गठन

सीहोर | अग्रवाल नव युवक संघ के चुनाव 8 नवंबर को होंगे। चुनाव शाम 5 से 6 बजे तक बड़ा बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में होगा। समाज के अध्यक्ष डॉ. कैलाश अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल नव युवक संघ का आगामी 8 नवंबर को दोबारा गठन किया जाएगा जिसमें समाज के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: