माॅस्को 20 नवम्बर, चीन ,रूस से 24 सुखोई (एसयू.35) लडाकू विमान खरीदेगा, दोनों देशों ने दो अरब से अधिक डालर के इस सौदे पर अपने हस्ताक्षर किये हैं, रूस के एक सरकारी प्रवक्ता ने चीन के साथ हुए इस सौदे की पुष्टि करते हुये बताया कि दोनों देशों के बीच इस सौदेबाजी पर हस्ताक्षर हुए हैं। हालांकि उन्होंने किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी से इंकार किया है। प्रवक्ता के मुताबिक रूस के उन्नत लडाकू विमानों में से एक एस यू 35 विमानों काे खरीदने वाला चीन पहला विदेशी खरीदार है।
लडाकू विमानों के लिये हुआ यह सौदा दोनों देशों के बीच अब तक के सबसे बडे सौदों में से एक है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चीन लडाकू विमानों की खरीद के लिये कब भुगतान करेगा। ‘कोमेरसंट’ समाचापत्र के मुताबिक रूस और चीन ने एसयू.35 लडाकू विमानों के लिये कई वर्षों तक बातचीत की है और वर्ष 2012 में दोनों देशों के बीच कुछ लडाकू विमान खरीदने के लिये एक प्राथमिक करार भी किया गया था। दूसरी तरफ चीन की सरकार ने शस्त्र समझौते पर मानक संहिता बनाये रखने के मद्देनजर इस सौदे के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें