कटिहार : स्कूल वाहन और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

कटिहार : स्कूल वाहन और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत

katihar-school-bus-accident
कटिहार 20 नवम्बर, बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच बच्चे घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी विद्यालय का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था तभी राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर देवीपुर गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी । दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक शिक्षिका के अलावा पांच बच्चे घायल हो गये । मृत दोनो बच्चों की उम्र करीब दस वर्ष है जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। बस में लगभग 15 बच्चे सवार थें जिनकी उम्र आठ से 12 वर्ष के बीच बतायी जाती है। 

घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां शिक्षिका नीतू रानी (32) की इलाज के दौरान मौत हो गयी । दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । घटना के बाद उग्र लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है । पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं: