मोदी जी देश ने सारी प्रगति 18 माह में नहीं की : अभिषेक मनु सिंघवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

मोदी जी देश ने सारी प्रगति 18 माह में नहीं की : अभिषेक मनु सिंघवी

country-progress-is-not-18-months-not-modi-congress
नयी दिल्ली.22 नवम्बर, कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का आज समर्थन किया लेकिन साथ ही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह देश विदेश में लगातार यह संदेश देने का प्रयास करते हैं कि सब कुछ 18 माह के दौरान हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एक होकर लड़ने की बात ठीक है लेकिन श्री मोदी देश विदेश में अपने भाषणों में यह आभास देते हैं कि देश में जितना विकास हुआ है वह सब उनके डेढ़ साल के शासनकाल की उपलब्धि है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन के दाैरान आतंकवाद के खिलाफ विश्व समुदाय से एकजुट होकर लडने का अाह्वान किया है। श्री सिंघवी का कहना है कि इस दौरान भी श्री मोदी ने संदेश देने का प्रयास किया है कि सब कुछ 18 माह में हुआ है। उन्होंने कहा कि सब कुछ 18 माह के मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ इस तरह जताने की प्रधानमंत्री की कोशिश दुखद है और किसी प्रधानमंत्री का इस तरह का प्रयास इस पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री पद तथा देश की जनता का अपमान बताया और कहा कि यह छोटापन है और ओच्छा प्रयास है। प्रधानमंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: