मोदी सरकार की दिशा सही : आडवाणी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

मोदी सरकार की दिशा सही : आडवाणी

modi-government-towards-the-right-advani
अहमदाबाद, 22 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बिहार चुनाव के पराजय के बाद मोर्चा खोलने वाले भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि मोदी सरकार की दिशा सही है। श्री आडवाणी ने आज यहां अहमदाबाद महानगरपालिका चुनाव में मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की दिशा सही है और कोई भी व्यवस्था पूरी तरह ठीक होने में समय लेती है। उनसे पूछा गया था कि श्री मोदी ने अच्छे दिन का वादा किया था पर दाल की कीमत 200 रूपये प्रति किलो के आसपास है और महंगाई में खासी बढोत्तरी हो गयी है। 

वयोवृद्ध भाजपा नेता ने श्री मोदी के बचाव का रूख अख्तियार किया। यह पूछे जाने पर कि हाल मे बिहार चुनाव में भाजपा की करारी पराजय के बाद गुजरात के स्थानीय चुनावों में वह कैसे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, श्री आडवाणी ने कहा कि इससे पार्टी के समर्थकों में चेतना बढी है और उन्होंने कोई कमी नहीं रह जाने के लिए कमर कसी है और इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा यह खुशी की बात है कि श्री मोदी आज प्रधानमंत्री हैं और उनकी अगुवाई में पूर्व में गुजरात विधानसभा और लोकसभा में जैसी जीत पार्टी को मिली है वैसी ही जीत स्थानीय चुनाव में भी पार्टी को मिलेगी तो उन्हें प्रसन्नता होगी। उन्होंने गुजरात स्थानीय चुनाव में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत सीटें आरक्षित करने तथा सांसदों को मतदान का अधिकार दिये जाने जैसे बदलावों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें बदली हुई व्यवस्था के तहत यहां मतदान कर बहुत खुशी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: