- चुनावी समीक्षा के अलावा आंदोलनों को आगे बढ़ाने पर होगी बात
पटना 13 नवंबर 2015,भाकपा-माले बिहार राज्य स्थायी समिति की एक दिवसीय बैठक कल 14 नवंबर को पार्टी राज्य कार्यालय में आयेाजित होगी. बैठक में पार्टी राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, अमर, केंद्रीय कमिटी सदस्य रामजतन शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद, मीना तिवारी, केडी यादव, शशि यादव, सरोज चैबे, रामेश्वर प्रसाद, काॅ. महबूब आलम, राजाराम सहित कई नेता भाग लेंगे.
बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में भाकपा-माले और वामपंथी पार्टियों के प्रदर्शन और आगामी आंदोलनात्क कार्यभार की योजना पर बातचीत होगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें