सर्बानंद सोनोवाल बने असम भाजपा के अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

सर्बानंद सोनोवाल बने असम भाजपा के अध्यक्ष

sarbananda-sonowal-elected-assam-bjp-president
नयी दिल्ली, 21 नवंबर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवा नेता और केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को असम इकाई का अध्यक्ष बनाया है, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने श्री सोनोवाल को यह जिम्मेदारी दी है। श्री सोनोवाल असम के लखीमपुर से सांसद हैं। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उन्हें 2012 में राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। 52 वर्षीय श्री सोनोवाल 2011 में भाजपा में शामिल हुए थे।इससे पहले वह असम गण परिषद में थे और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले साल लोकसभा चुनावों में मिली कामयाबी के बाद भाजपा बहुत उत्साहित है। पार्टी ने लोकसभा चुनावों में असम की 14 में से सात सीटों पर कब्जा किया था। सूत्रों के मुताबिक़ भाजपा असम की सभी 126 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहती है। असम में पिछले लगातार तीन बार से कांग्रेस की सरकार है और भाजपा को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सत्ता विरोधी लहर के दम पर वह इस बार असम में कमल खिला सकती है। हाल ही में कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: