पहले दस साल जमकर करें जनसेवा, पी एम् की आई ए एस को सलाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

पहले दस साल जमकर करें जनसेवा, पी एम् की आई ए एस को सलाह

first-ten-years-for-service-modi
नयी दिल्ली, 19 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा अधिकारियों से आज कहा कि वे अपनी सेवा के पहले दस वर्षों में अधिक से अधिक जनसेवा करें। श्री मोदी ने 2013 बैच के आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर युवा अधिकारियों के नये विचारों को पुरानी पीढ़ी से प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है लेकिन आगे बढ़ने और लोगों को साथ लेकर चलने का रास्ता कड़ी मेहनत से बनता है। लोगों को साथ जोड़ना ही आगे बढ़ने की कुंजी है। 

प्रधानमंत्री ने इन अधिकारियों के साथ अपनी सरकार के अहम कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की तथा उनसे इनके फायदे लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। इन अधिकारियों ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सहायक सचिव के तौर पर तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। यह आईएएस अधिकारियों का पहला बैच है जिनकी तैनाती सीधे केंद्र सरकार में हो रही है। इन अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के समक्ष मुद्रा, सरकारी संवाद सुधारने, जनकेंद्रित सेवा निगरानी, एक भारत श्रेष्ठ भारत, भूमि स्वास्थ्य कार्ड और राष्ट्रीय खनिज खनन नीति जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: