अहमदाबाद, 19 नवंबर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज कहा कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया में जाकर युद्ध छेड देना चाहिए। श्री स्वामी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत को देर सबेर इस आतंकी संगठन का सामना करना ही पडेगा। इसलिए बेहतर है कि यह अभी उसके खिलाफ सीरिया में फ्रांस, अमेरिका और रूस की ओर से की जा रही कार्रवाई में शामिल हो जाए।
उन्होंने कहा कि अगर आईएसआईएस को अभी कुचला नहीं गया और इसने सीरिया और इराक पर कब्जा जमा लिया तो यह पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुस आयेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत में भी फ्रांस की तर्ज पर हमला कर सकता है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस आतंकी संगठन में अधिकतर दक्षिण भारतीय मुसलमानों के होने का प्रमुख कारण हैदराबाद में ऐसे तत्वों का केंद्र होना तथा कांग्रेस और डीएमके की गलत नीतियों के कारण लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम में बडे पैमाने पर शामिल हुए तमिल मूल के मुसलमानों का अब आईएसआईएस की ओर रूख करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें