इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की जिम्मेदारी ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की जिम्मेदारी ली

isis-take-peris-attack-responsiblity
काहिरा, 14 नवम्बर, इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उसके लड़ाके आत्मघाती हमले के लिये बम और मशीनगन लिये हुये थे। उन्होंने राजधानी के कई स्थानों पर हमला किया जिसमें 127 लोग मारे गये। इस्लामिक स्टेट ने बिना तरीख वाला वीडियो भी जारी किया जिसमें फ्रांस पर और हमलों की चेतावनी दी गयी है। इस्लामिक स्टेट के विदेशी मीडिया संगठन “अल हयात मीडिया सेन्टर” ने बताया है कि फ्रांस के मुसलमानों से और हमला करने के लिये कहा गया है।

विडियो में कहा गया है कि जब तक फ्रांस बमबारी करता रहेगा उसके ऊपर और हमले जारी रहेंगे। यह वीडियो किस स्थान से जारी कया गया यह नहीं बताया गया। विडियो में जिन आतंकवादियों को दिखाया गया है वह फ्रांसीसी नागरिक प्रतीत हो रहे हैं। उन्हें पासपोर्ट जलाते दिखाया गया है। वीडियो जारी करने के स्थान का तो पता नहीं चल सका किन्तु उसमें दिया गया संदेश साफ है। एक आतंकवादी को यह कहते दिखाया गया है कि जहर उपलब्ध है जिसे पानी और खाने में मिलाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: