पूरे देश में मनाना है बिहार की जीत जैसा जश्न : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

पूरे देश में मनाना है बिहार की जीत जैसा जश्न : राहुल गांधी

nation-will-celebrate-like-bihar-won-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर,  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी जीत पर बिहार के मतदाताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आज कहा कि जिन ताकतों को टक्कर देकर यह जीत हासिल की गयी है वही काम अब पूरे देश में करना है। श्री गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के समापन पर यहां आयोजित ‘नेहरू स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उनके संघर्ष से बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तथा जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है।

संघ परिवार की विचारधारा पर महागठबंधन की जीत को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा “बिहार की बधाई आप लोगों को, आपने नीतीश जी और लालू जी के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ की सोच को टक्कर दी और उसे हरा दिया और यही काम हम अब पूरे देश में करने वाले हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जाति और धर्म का माहौल बना रही है तथा हिंसा को बढ़ावा दे रही है लेकिन नेहरू जी ने देश में धर्मनिरपेक्षता का ऐसा बीजारोपण किया है कि उसकी नींव हिल नहीं सकती है और धर्म तथा बांटने वाली राजनीति उस पर पनप नहीं सकती। कांग्रेस सभी को जगह देकर और साथ लेकर चलना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: