सरकारी बैंक प्रमुखों के साथ कल बैठक करेंगे जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

सरकारी बैंक प्रमुखों के साथ कल बैठक करेंगे जेटली

jaitley-will-meet-with-bank-chiefs-tomorrow
नयी दिल्ली 22 नवंबर, वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को सरकारी बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे जिसमें ब्याज दरों में कटौती तथा बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के बारे में चर्चा की जायेगी। बैठक यहाँ रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में होगी। सूत्रों ने बताया कि इस साल अब तक चार बार में केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती का लाभ आम ग्राहकों को देने के बारे में भी बैंकों प्रमुखों से चर्चा की जायेगी। बैठक के लिए बैंकों के अध्यक्षों तथा प्रबंध निदेशकों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बैंकों की एनपीए की स्थिति की समीक्षा भी की जा सकती है। 

वित्त मंत्रालय पहले ही सभी सरकारी बैंकों से अपना एनपीए कम करने के लिए कह चुका है और 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के परिणामों के अनुसार, सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक समेत कई सरकारी बैंक इसमें सफल भी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सार्वजनिक बैंकों में शेयरों की खरीद के जरिये सरकारी पूँजी लगाने की स्थिति पर भी चर्चा होगी। सरकार ने चार साल में सरकारी बैंकों में 70 हजार करोड़ रुपये लगाने की घोषणा की है जिसमें 25 हजार करोड़ चालू वित्त वर्ष में लगाया जाना है। बैंकों के प्रदर्शन के आधार पर चुनिंदा बैंकों को ही सरकार यह समर्थन देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: