बिहार में हार की जिम्मेवारी तय करने से भाग नहीं सकते : शत्रुघ्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

बिहार में हार की जिम्मेवारी तय करने से भाग नहीं सकते : शत्रुघ्न

leader-can-not-run-from-defeat-responsiblity-shatrughan-sinha
पटना 11 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिंहा ने आज एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली अपमानजनक हार के लिए जिम्मेवारी तय होनी चाहिए और इससे कोई भाग नहीं सकता है । भाजपा सांसद ने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्वीटर पर लिखा है..अब जनादेश आ चुका है और हम सभी इस अपमानजनक हार से दुखी है, हम हार की जिम्मेवारी तय करने से भाग नहीं सकते..। उन्होंने इससे पहले ट्वीट  कर कहा कि मीडिया ने इस तरह की धारणा बनाने की कोशिश की कि उन्होंने सुझाव दिया था कि यदि उन्हें  मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता तो परिणाम कुछ और होते जबकि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा । 

श्री सिंहा ने आगे लिखा कि उन्होंने सिर्फ यही कहा था कि यदि उन्हें प्रचार के लिए बुलाया गया होता तो स्थिति बेहतर हो सकती थी । उन्होंने कहा कि उनकी इमानदारी, कोशिशों और नेकनीयती के बावजूद जब उन्हें प्रचार से दूर रखा गया तो उनके दोस्तों, मतदाताओं और समर्थकों को निराशा हुई ।  भाजपा सांसद ने कहा कि वह राज्यसभा के सांसद नहीं है । वह जनता के समर्थन से चुनकर आये हैं और दो बार लोकसभा का चुनाव रिकार्ड वोट के अंतर से जीते हैं । उनका एक जनाधार है । उन्होंने कहा कि यदि उनके दोस्तों, प्रशंसकों, मतदाताओं और समर्थकों की चुनाव में उत्साहपूर्ण भागीदारी होती तो निश्चित तौर पर कुछ सीटों पर इसका फर्क पड़ता । 

कोई टिप्पणी नहीं: