रांची 14 नवम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि राज्य विधानसभा का नया भवन अगले 36 माह में बनकर तैयार हो जायेगा। श्री दास ने कहा कि नये भवन में विधायकों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा । उन्होंने बताया कि नये विधानसभा भवन की निर्माण लागत करीब 370 करोड़ रूपये है ।
उल्लेखनीय है कि हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एसईसी) द्वारा उपलब्ध कराये गये किराये के आवास से झारखंड विधानसभा का संचालन हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें