नयी दिल्ली 20 नवम्बर, उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) भर्ती घोटाला मामले में राज्य के राज्यपाल राम नरेश यादव से आज जवाब तलब किया। मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू, न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह और न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की खंडपीठ ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता संजय शुक्ला की याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्रीय गृ़ह मंत्रालय और श्री यादव को नोटिस जारी किये।
याचिकाकर्ता ने व्यापम घोटाले में श्री यादव की भूमिका को लेकर उन्हें राज्यपाल पद से हटाये जाने के निर्देश देने की मांग की है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने व्यापम घोटाले की जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो को दे रखा है। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद से इस मामले से जुड़े लोगों की मौतों का सिलसिला लगभग समाप्त हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें