रांची,19 नवम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज कहा कि समाज के वंचित लोगों के कौशल विकास पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें । श्री दास ने यहां रुरल डेवलपमेंट फेलोशिप कान्टैक्ट प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में अभी भी गरीबी और पिछड़ापन है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते जो उनके पिछड़ेपन का मुख्य कारण है।
झारखंड का यह गौरव है कि राज्य को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गयी है ।उन्होंने कहा कि राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी का कई विभागों में इस्तेमाल शुरु किया गया है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी सचिव सुनील कुमार बर्नवाल और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यक्रम समन्वयक सोमेन विश्वास और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें