कानून-व्यवस्था बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

कानून-व्यवस्था बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है : नीतीश

law-and-order-first-priority-nitish-kumar
पटना,21 नवम्बर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को हर हाल में बेहतर बनाये रखने का निर्देश दिया । श्री कुमार ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के 24 घंटे के अंदर ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिये कि प्रदेश में हर हाल में शांति बनायी रखी जाये । उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों ,पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों से राज्य के हालात का जायजा लिया।हाल ही में कुछ जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के बारे में उन्होंने खास तौर पर जानकारी हासिल की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समुचित कदम उठाये जायें । 

श्री कुमार ने वैशाली जिले के लालगंज में हुई हिंसक घटनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इलाके में कड़ी सतर्कता बरती जाये और वहां शांति बनाये रखने के सभी उपाय किये जायें । उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरतलब है कि हाल ही में लालगंज में एक दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु के बाद हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें एक किशोर की मृत्यु हो गयी थी।उसके बाद उत्तेजित लोगों के पथराव में घायल पुलिस चौकी प्रभारी की मृत्यु हो गयी थी । 

कोई टिप्पणी नहीं: