भारत में खेलने का सवाल ही नहीं: शहरयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

भारत में खेलने का सवाल ही नहीं: शहरयार

pakistan-will-not-play-with-india-shaharyaar
दुबई, 21 नवंबर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) के चेयरमैन शहरयार खान ने एक बार फिर दोहराया है कि पाकिस्तानी टीम दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज भारत में नहीं खेलेगी। शहरयार ने संवाददाताअों से कहा, “ हमने पहले ही कहा है कि हम भारत में नहीं खेलेेंगे। प्रस्तावित सीरीज का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि सीरीज के बारे में अंतिम फैसला वह खुद लेना चाहते है। पीसीबी ने अपना रुख प्रधानमंत्री और बीसीसीआई के समक्ष रख दिया है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की होने वाली बैठक से इतर वह बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर से मुलाकात करेंगे और सीरीज के बारे में अंतिम फैसला करेेंगे। हालांकि बीसीसीआई प्रमुख इस बात पर अड़े हुए है कि पाकिस्तान के भारत मेें खेलने पर ही सीरीज खेली जाएगी। 

भारत पहले ही यूएई में खेलने से मना कर चुका है। पीसीबी प्रमुख ने कहा,“ हम चाहते हैं कि सीरीज खेली जाए लेकिन भारत विदेशी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का सम्मान नहीं कर रहा है। भारत ने पिछले आठ वर्ष में एक बार भी पाकिस्तान से साथ सीरीज नहीं खेली है और अगर वह कुछ और वर्ष नहीं खेलते है तो हम पर कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ेगा।” शहरयार ने कहा,“ इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व प्रमुख जाइल्स क्लार्क भी भारत-पाक के बीच दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज की बहाली के पक्ष में हैं। क्लार्क भी सीरीज की बहाली के प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने मुझसे कहा हैं कि यह क्रिकेट के हित में है कि दोनों देशों के बीच सीरीज होनी चाहिए। क्लार्क ने मुझसे कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीरीज खेल के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: