पटना 20 नवम्बर, बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्री समेत छह दिग्गज नेताओं के पुत्र महागठबंधन की सरकार में मंत्री बने हैं । महागठबंधन में किंग मेकर की भूमिका में रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के दोनों पुत्रों को पहली बार मंत्री बनने का अवसर मिला है । श्री यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य , लघु जल संसाधन तथा पर्यावरण एवं वन विभाग और छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री के साथ ही पथ निर्माण , भवन निर्माण तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है ।
पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के पुत्र चंद्रिका राय को परिवहन विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने वाले तीनों पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र राजद के विधायक हैं । श्री राय इससे पहले राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं । इसी तरह पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के पुत्र आलोक कुमार मेहता को सहकारिता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राजद के सांसद जयप्रकाश यादव के छोटे भाई विजय प्रकाश को श्रम संसाधन विभाग , पूर्व मंत्री नागेन्द्र झा के पुत्र डा0 मदन मोहन झा को राजस्व एवं भूमि सुधार , पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी को शिक्षा के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी , केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भांजे महेश्वर हजारी को नगर विकास एवं आवास , पूर्व विधायक रामदेव वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें