यदि ज़ालिम मुसलमान तो हिंदुओं का साथ दूंगा : शरीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

यदि ज़ालिम मुसलमान तो हिंदुओं का साथ दूंगा : शरीफ

muslim-crual-support-hindu-sharif
इस्लामाबाद, 12 नवंबर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को विश्वास दिलाते हुये कहा कि यदि उनके साथ कुछ बुरा होता है और जुल्म करने वाला मुसलमान हो तो वह हिंदुओं के साथ खड़े होंगे। श्री शरीफ ने कराची में कल दीपावली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि अगर कोई ज़ुल्म का शिकार है तो उसका संबंध चाहे किसी भी धर्म या संप्रदाय से हो उसकी सहायता की जाए। 

पाकिस्तानी मीडिया में जारी रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने हिंदुओं के त्योहार में शिरकत की है। श्री शरीफ ने कहा, “हिंदू के ख़िलाफ़ ज़ुल्म होता है और ज़ुल्म करने वाला मुसलमान है, तो मैं मुसलमान के खिलाफ कार्रवाई करुंगा। मेरा मज़हब मुझे यही सिखाता है और सिर्फ़ इस्लाम ही नहीं हर मज़हब यही सिखाता है कि ज़ालिम का नहीं, मज़लूम का साथ दो।” पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, “हम एक क़ौम और मुल्क हैं, जितना हो सके आपस में एकता पैदा करें। एक दूसरे की मदद करें। मुसलमान हिंदुओं से ख़ुशियां बांटे अौर हिंदू नागरिक मुसलमानों और सिखों से। रब इसमें राज़ी नहीं है कि हम एक दूसरे में फर्क़ करें।”

कोई टिप्पणी नहीं: