नायडू और रुडी प्रधानमंत्री प्रतिनिधि के रुप में नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 नवंबर 2015

नायडू और रुडी प्रधानमंत्री प्रतिनिधि के रुप में नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

naidu-and-rudi-will-join-nitish-oath-ceremony
पटना,18 नवम्बर, महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के 20 नवम्बर को यहां होने वाले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रुडी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधि के रुप में शामिल होंगे। श्री कुमार ने श्री मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा है । समारोह शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में अपराह्न दो बजे होगा । सूत्रों के अनुसार श्री मोदी 20 नवम्बर को पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे जिसके मद्देनजर उन्होंने केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू और कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)राजीव प्रताप रुडी को श्री कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को कहा है । 

श्री कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,उपाध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को प्रचंड जीत मिली है।ऐतिहासिक गांधी मैदान में श्री कुमार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं सुरक्षा की दृष्टि से वहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये जा रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: