पेरिस हमले में मृतकों की संख्या 127 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

पेरिस हमले में मृतकों की संख्या 127

toll-reach-127-in-paris-attack
लंदन, 14 नवंबर, फ्रांस की राजधानी पेरिस में कल देर रात हुए आतंकवादी हमले में 127 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 अन्य लोग घायल हो गये। देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ आेलांदे ने आज कहा कि पेरिस में बर्बर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अंदरूनी सहायता से जो हमले किए, वे युद्ध छेड़ने जैसे हैं। उन्होंने बताया कि हमलों में 127 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि युद्ध का सामना कर रहे देश को उचित कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को संसद की आपात बैठक को संबोधित करेंगे और देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। श्री ओलांदे ने कहा कि स्टेडियम, कंसर्ट हॉल, कैफे और रेस्त्रां में किए गए हमले युद्ध छेड़ने जैसे हैं। आईएस के द्वारा किए गए इन हमलों के लिए विदेशी सरजमीं पर योजना बनाई गई और इन्हें फ्रांस के भीतर मिली सहायता से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, “आपातकाल की स्थिति के तहत देशवासियों और देश की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।” 

आईएस ने पेरिस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उसके लड़ाके आत्मघाती हमले के लिये बम और मशीनगन लिये हुये थे। उन्होंने राजधानी के कई स्थानों पर हमला किया जिसमें 127 लोग मारे गये। इस्लामिक स्टेट ने बिना तरीख वाला वीडियो भी जारी किया जिसमें फ्रांस पर और हमलों की चेतावनी दी गयी है। वीडियो में कहा गया है कि जब तक फ्रांस बमबारी करता रहेगा उसके ऊपर और हमले जारी रहेंगे। यह वीडियो किस स्थान से जारी कया गया यह नहीं बताया गया। वीडियो में जिन आतंकवादियों को दिखाया गया है वह फ्रांसीसी नागरिक प्रतीत हो रहे हैं। उन्हें पासपोर्ट जलाते दिखाया गया है। वीडियो जारी करने के स्थान का तो पता नहीं चल सका किन्तु उसमें दिया गया संदेश साफ है। एक आतंकवादी को यह कहते दिखाया गया है कि जहर उपलब्ध है जिसे पानी और खाने में मिलाया जा सकता है।

पेरिस सिटी हॉल के एक अधिकारी ने आज बताया कि राजधानी पेरिस के बातांकला कन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने गोलीबारी और विस्फोट किये। आतंकवादियों ने हॉल में रेस्त्रां, बार और कंसर्ट हाल को निशाना बनाया, जिसमें लगभग 127 लोग मारे गये हैं। बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने वहां जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पांच हमलावर भी मारे गये हैं। फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। हमलावराें का मुकाबला करने के लिए लगभग 1500 सैनिकों को शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। एक बंदूकधारी ने स्वचालित राइफल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में गोलीबारी की। जिस समय यह गोलीबारी हुई, उस समय स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था और उस समय स्टेडियम में फ्रांस के राष्ट्रपति श्री ओलांद अपने एक अन्य मंत्री के साथ मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्टेडियम के पास हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन फाॅबियस ने आज बताया कि पेरिस हमले के मद्देनजर फ्रांस विदेशों में स्थित अपने राजदूत, स्कूलों सहित अपने सभी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। इसके अलावा दुनिया भर के कई देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। इटली के गृह मंत्री एंजेलिनो अल्फानो ने बताया कि पेरिस हमले के मद्देनजर पूरे देश में हवाईअड्डों, बंदरगाहों और सड़क मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि सीमा पर फ्रांसीसी प्रशासन के समन्वय से निगरानी बढ़ायी गयी है ताकि वहां हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों की तलाश के लिए जारी अभियान में बाधा न पहुंचे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने अपने देशवासियाें को अत्यावश्यक परिस्थितियों के अलावा किसी भी अन्य कारण से पेरिस यात्रा न करने की सलाह दी है। बेल्जियम ने साथ ही फ्रांस से सड़क, रेल एवं वायुमार्ग के जरिए आवागमन पर भी अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी है। फिनलैंड ने भी हेलसिंकी हवाईअड्डे और बंदरगाहों पर सीमा चौकसी बढ़ा दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: