- अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
पटना,18 नवम्बर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के वैशाली जिले के लालगंज में सड़क दुर्घटना, पुलिस फायरिंग तथा भीड़ के हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत की घटना के संबंध में आज उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की । आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कुमार ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ,पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये ।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि तथा घायलों का इलाज सरकार द्वारा कराने के निर्देश दिये।उन्होंने भीड़ के हमले में मारे गये पुलिस चौकी इंचार्ज के परिजनों को देय राशि और अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच पुलिस महानिरीक्षक(मुख्यालय) सुनील कुमार और महानिरीक्षक जेल प्रेम सिंह मीणा से कराने का भी निर्देश दिया।उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाये रखने की लोगों से अपील की ।घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें