नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

nitish-ask-to-firm-government
पटना 14 नवम्बर, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस महागठबंधन का नेता चुने जाने के बाद श्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल के समक्ष राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया । श्री कुमार ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार मामलों के प्रभारी सी पी जोशी तथा तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की । उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कहा कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में महागठबंधन के 178 विधायक है । महागठबंधन की आज हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया है ।

महागठबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद श्री कुमार और राजद अध्यक्ष श्री यादव एक ही गाड़ी पर सवार होकर राजभवन गये । काफी अर्से के बाद श्री यादव और श्री कुमार एक ही गाड़ी पर नजर आये हैं । इससे पहले महागठबंधन के विधानमंडल दल की बैठक में श्री कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुनाव गया । महागठबंधन के नेता के रूप में श्री कुमार के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यंमत्री राबड़ी देवी ने रखा और इसका अनुमोदन कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी सी.पी.जोशी ने किया । बैठक में श्री कुमार ने कहा कि जिस एकजुटता के साथ महागठबंधन ने चुनाव लड़ा उसी एकजुटता, परस्पर विश्वास और सहयोग के साथ सरकार चलायेंगे । उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून का राज कायम रहेगा और न्याय के साथ विकास में महागठबंधन के साझा कार्यक्रमों तथा उनके सात निश्चयों को लागू कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: