मुंबई, 19 नवंबर, बहुचर्चित शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज गिरफ्तार कर लिया। सीबाआई ने शीना बोरा हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ अदालत में आज आरोप पत्र भी दाखिल किया।
इस मामले को तब के मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया स्वयं देख रहे थे लेकिन बाद में उन्हें अन्य विभाग में भेज दिया गया और इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया। इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और श्यामवर राय न्यायिक हिरासत में हैं। इन लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि कल समाप्त हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें