नयी दिल्ली.14 नवम्ब, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी,उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री मुखर्जी और श्री अंसारी ने शांतिवन जाकर पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
ब्रिटेन की यात्रा पर गये श्री मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपना संपूर्ण जीवन देश को स्वतंत्रता दिलाने और पहले प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने में ही लगा दिया था। श्री मोदी ने कहा , “ उनकी जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ” इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन जाकर पं.नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किये । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पं.नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें