रोजगार मेले में नहीं मिले पर्याप्त कम्पनियों को कुशल प्राप्त बेरोजगार: शिरोमणि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

रोजगार मेले में नहीं मिले पर्याप्त कम्पनियों को कुशल प्राप्त बेरोजगार: शिरोमणि

shiromani
खजुराहो। विष्व चेतना कम्यून आईटीआई के संचालक षिरोमणि स्वामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि अति महत्वाकांक्षी योजना जैसे मैक इन इंडि़या, डिजिटल इंडि़या, स्किल इंडि़या के सपने साकार होते नजर नहीं आ रहे हैं, क्योकि प्रचार-प्रसार की कमी के कारण तथा शासकीय विभागों की उदासीनता से पीएम की महत्वपूर्ण योजनायें जो सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन योजनाओं को अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में अभी तक प्रधानमंत्री कौषल विकास योजना के बारे में जानकारी नहीं है। नाम तो सुना है कि प्रधानमंत्री के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मुहैया करवाया जाना है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि वह कैसे रोजगार उपलब्ध होगा। षिरोमणि स्वामी का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। जिसमें शासकीय विभागों की भी भागीदारी सुनिष्चित कि जावे, जिससे बेरोजगार युवाआंे को नजदीकी प्रधानमंत्री कौषल विकास प्रषिक्षिण केन्द्रों कि जानकारी न होने के कारण से षासन द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार मेले का आयोजन हर जनपद स्तर पर सुनिष्चत किया गया है। लेकिन मेलों में लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी बहुत ही कम मात्रा में कुषल श्रमिक कम्पनियों को प्राप्त हो रहे हंै। इसका कारण प्रचार-प्रसार के अभाव से है। 

लोगों को जागरूक करने के लिये कार्यषाला, आमसभा एवं नुक्कड़ नाटक तथा पम्ंप्लेट आदि के जरिये नाजदीकी केन्द्रांे की जानकारी बेरोजगार युवक-युवितियों को दी जानी चाहिए। जिससे युवा प्रषिक्षिण प्राप्त कर षासकीय एवं अषासकीय तथा स्वरोजगार की धारा से जुड़़ ़सकंेगे। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने हेतु समस्त व्यावसयिक क्षेत्र में कार्यरत् 18 से 40 वर्ष कि उम्र तक के कामगारों को भारत सरकार के द्वारा संचालित त्च्स्ध्च्डज्ञटल् के योजना अतंगर्त सीधे परीक्षा देकर भारत सरकार का राष्ट्रीय व्यायसायिक प्रषिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने भविष्य को सुन्दर कर सकते हंै। इस प्रमाण पत्र से शासकीय एवं मल्टी नेषनल कंपनियों मंे तथा विदेषों मे भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं या स्वरोजगार के लिये बैंक से फाईनेंस भी करवा सकते हैं। यह भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी कि विषेष पहल पर यह योजना शुरू की गई है। यह उन व्यक्तिियों के लिये है, जो किसी भी क्षेत्र मे कार्यरत् है। जिनके पास प्रमाण पत्र न होने के कारण शासकीय नौकारी तथा प्राईवेट कम्पनीयों में नियमित नौकरी नहीं मिल पा रही है। इस प्रमाण पत्र से नियमित नौकरी पा सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र-जैसे प्लंबर, मेसन्, इलैक्ट्रीकल, वेलडर, कारपेन्टर, सीटमैंटल या मोटर मैंकेनिक, डीजल इजंन मैंकेनिक, कार ड्राइविंग, डेकोरेषन, टूरिस्ट एवं टूरिस्ट सेक्टर होटल्स रूम बाॅय, कुकिंग, रिसेपसन्, सिद्वा एवं वेवरेज, गार्डस, सिक्योर्टी गार्ड तथा सिलाई कढाई, बुनाई ब्यूटी पार्लर, टेलीकाँम, सोलर पेनल किसी भी टैक्नीकल सेक्टर से सक्षम उम्मीदवार त्च्स् कोर्स के अतंगर्त सीधे परीक्षा देकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: