नाइजीरिया में मिले तीन सौ शिया मुस्लिमों के शव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

नाइजीरिया में मिले तीन सौ शिया मुस्लिमों के शव

300-dead-body-found-in-nigeria
अबुजा 24 दिसंबर, नाइजीरिया की सेना पर कम से कम तीन सौ शिया मुस्लिमों की हत्या कर उनके शवों को दफना देने का आरोप लगा है। ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्लू) की एक रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के उत्तरी शहर जारिया में हुए हमले के दौरान सेना ने शिया मुस्लिमों की हत्या की। हालांकि नाइजीरियाई की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राबे अबुबकर ने बताया कि सेना ने किसी की भी हत्या नहीं की है वहीं संस्था ने सेना के बयान को गलत ठहराते हुए कहा कि उनका बयान हमारे संगठन की जांच से मेल नहीं करते । संगठन ने इस मामले में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। इस घटना का विश्व भर के शिया मुसलमानों ने विरोध किया है वहीं ईरान ने उनकी सुरक्षा की अपील की है। 

एचआरडब्लू के अनुसार मारे गए लोगों की सही संख्या बता पाना काफी मुश्किल है लेकिन वह अस्पताल, सूत्रों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से आंकड़ें जुटाने में लगे हुए हैं। एचआरडब्लू अफ्रीका के निदेशक डेनियल बेकल ने इसे “ एक क्रूर अनावश्यक प्रतिक्रिया” बताया है। दूसरी तरफ शिया समुदाय ने इस मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित समिति को खारिज कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह समिति सेना के हक में ही फैसला देगी। सेना ने कहा है कि शिया समुदाय सेना प्रमुख जनरल टुकुर बुराताई की हत्या करना चाहते हैं। सेना ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिसमें शिया समुदाय के कुछ लोग हाथों में डंडे लिए हुए हैं और सेना पर पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि समुदाय ने इन आरोपों से इन्कार किया है। संगठन ने भी कहा है कि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि कोई सैनिक हमलों में घायल हुआ हो या मारा गया हो। 

कोई टिप्पणी नहीं: