बिहार ने केन्द्र से ग्रामीण परियोजना के तहत 920 करोड़ की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

बिहार ने केन्द्र से ग्रामीण परियोजना के तहत 920 करोड़ की मांग की

bihar-demand-920-crores-to-center
पटना 21 दिसम्बर, बिहार सरकार ने आज केन्द्र से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परियोजना (एनआरएलपी) के तहत 920 करोड़ रूपया तुरंत आवंटित करने की मांग की । ग्रामीण विकास विभाग की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी विरेन्द्र सिंह से मुलाकात की और उनसे एनआरएलएम के तहत 750 करोड़ और एनआरएलपी के तहत तत्काल 170 करोड़ रूपया आवंटित करने की मांग की । उन्होंने कहा कि एनआरएलएम और एनआरएलपी के तहत राशि आवंटित की जाती है तो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत बिहार में बड़ी संख्या में काम करने वाले मजदूरों को लाभ मिलेगा । 

श्री कुमार ने केन्द्रीय मंत्री से मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने का भी आग्रह करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमते बढ़ गयी है और इसी को देखते हुए मजदूरी में भी वृद्धि होनी चाहिए । उन्होंने इंदिरा आवास योजना के लाभान्वितों की नयी परिभाषा के कारण बिहार में 38 लाख परिवार इससे वंचित हो गये है । केन्द्र सरकार को इसका भी ख्याल रखना चाहिए । उन्होंने भवन निर्माण से संबंधित सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर इंदिरा आवास योजना के तहत केन्द्र से मिलने वाली मदद को भी बढ़ाने का आग्रह किया । 

कोई टिप्पणी नहीं: