लखनऊ मेट्रो रेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

लखनऊ मेट्रो रेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

lucknow-metro-passed-by-central-cabinet
नयी दिल्ली 22 दिसम्बर, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ में मेट्रो रेल की करीब सात हज़ार करोड़ की योजना को आज रात मंजूरी दे दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गयी ।इस योजना के तहत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी हवाई अड्डे से मुंशी पुलिया तक 22,878 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी जिसमे 22 स्टेशन होंगे । भारत सरकार इसके लिए 1300 करोड़ रुपये शेयर और ऋण के रूप में देगी । 

यह योजना लखनऊ मेट्रो रेल निगम द्वारा लागू होगी जिसमें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का आधा-आधा स्वामित्व होगा । इस परियोजना के तहत 19 ,438 किलोमीटर मार्ग जमीन से ऊपर होगा जबकि 3,440 किलोमीटर भूमिगत होगा। तीन मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे । यह परियोजना मेट्रो रेलवे कानून 1978 तथा रेलवे कानून 1989 एवं मेट्रो रेल परिचालन कानून 2002 के तहत लागू होगी । लखनऊ की आबादी 50 लाख से अधिक है और यहां 14.24 लाख वाहन हैं जिनमें से 80 प्रतिशत दो पहिया वाहन तथा 14 प्रतिशत कारें हैं । शहर में 82.35 प्रतिशत की दर से सालाना वाहनों की संख्या में इजाफा होता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: