छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 दिसम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 दिसम्बर)

आयुषी का जन्म दिवस अधिवक्ता संघ ने मनाया 

chhatarpur news
छतरपुर -आज का  दिन 23 दिसम्बर 2015 को गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब प्रांतीय कार्यालय नौगाव में एकअल्प आयोजन आयोजित कर तीन बर्षीय लाड़ली लक्ष्मी /बालिका कुमारी आयुषी सैनी का जन्म दिवस अभिबक्ता संघ अध्यक्ष श्री सूरज सेव मिश्रा और उनके साथी बकील ,जिला पंचायत सदस्य श्री प्रीतम सिंह यादव , पत्रकारों ,नागरिको के बीच मनाया गया।   कु आयुषी सैनी बिन माँ की बेटी है तथा गरीब घर में पालन पोषण हो रहा है।  उपस्थित जनो  आथिक राशि भी बालिका की गोद में डाली है। भाग्य उत्तम रहा की एक बिन माँ की बेटी का जन्म दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।  गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब ने बालिका को बस्त्र ,साहित्य ,मिष्ठान ,साहित्य दिया। आयुषी की  माँ नहीं है ,पिता मजदूरी करता  है , एक समय का भोजन भी मुश्किल है ,बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब ने  गरीब परिवार को  खुशिओं में बदलने  के लिए ऐसा सामाजिक जन्म दिवस मनाया। 

बिजावर में खण्डस्तरीय अंत्योदय मेला आयोजित, सूखा राहत से कोई भी पात्र किसान नहीं छूटे-विधायक

chhatarpur news
छतरपुर/23 दिसम्बर/खण्डस्तरीय अंत्योदय मेलों के आयोजन के क्रम में आज बिजावर में अंत्योदय मेला आयोजित किया गया। अंत्योदय मेले के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री पुष्पेन्द्र नाथ पाठक ने कहा कि जिले में कोई भी पात्र किसान सूखा राहत की राषि पाने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबध्ंा में निर्देष दिये। विधायक श्री पाठक ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में षौचालय बनवाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में षासन द्वारा घर-घर नलों द्वारा पानी पहुंचाने की भी व्यवस्था कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि षासन जनता के कल्याण के लिये कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने एवं मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि स्कूलों में नियमित रूप से अच्छा मध्यान्ह भोजन बनाने में लापरवाही नहीं की जाये। उन्होंने लोगों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से मंगल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को अन्न प्राषन कराने के लिये प्रेरित किया। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने कहा कि षासन की विभिन्न योजनाओं  का लाभ दिलाने एवं पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देष्य से अंत्योदय मेलों को आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि षासन ने व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के लिये योजनायें बनायीं हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों में सूखा राहत राषि प्रदान की जा रही है, जिसकी सूची गांव में चस्पा कराई जायेगी। उन्होेंने कहा कि सूखा राहत राषि से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जायेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को षासन की योजनाओें का लाभ पहुंचाना ही अंत्योदय मेलों के आयोजन की मंषा है। उन्होंने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत लोगों को मजदूरी प्रदान करने के लिये लगातार विकास कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत षौचालय बनवाने पर 12 हजार रूपये की राषि दी जा रही है। इसे लोग पुरूस्कार समझकर अपने घरों में षौचालय जरूर बनवायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा की गयी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा भी विचार व्यक्त किये गये। अंत्योदय मेले में अतिथियोें द्वारा बताया गया कि मेले के माध्यम से 1 हजार 955 हितग्राहियों को 6 करोड़ 96 लाख रूपये राषि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाॅल लगाये गये थे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्री रविन्द्र चैकसे, सीईओ जनपद श्री आर के कोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: