महात्मा गांधी नरेगा की खेत सडक उपयोजना से जुडे़, पिपलानी से सिराली वन ग्राम
- 4767 मानव दिवस के सृजन से 52 जाॅब कार्डधारियो को मिल रहा है रोजगार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में जनपद पंचायत नसरूल्लागंज की ग्राम पंचायत पिपलानी में खेत सडक उपयोजना से कार्य स्वीकृत कर पिपलानी से सिराली वन ग्राम में खेत सम्पर्क का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए योजनांतर्गत 15.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।जिले की जनपद पंचायत नसरूल्लागंज के सहायक यंत्री मनरेगा श्री एस. फ्रांसिस ने बताया की किसानो को आवागमन में आने वाली समस्याओ तथा जाॅब कार्डधारियो के रोजगार की मांग को ध्यान मे रखते हुये मांग के आधार पर खेत सडक उपयोजना से कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। खेत सडक निर्माण कार्य में लगभग 4767 मानव दिवस के रोजगार का सृजन होगा जिससे पिपलानी और सिराली वन ग्राम के 52 जाॅब कार्डधारियो को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा से कृषि विकास एवं श्रम आधारित कार्यो को महत्व दिया जा रहा है। खेत सडक निर्माण के लिए योजना द्वारा 15.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य से पिपलानी एवं सिराली वन ग्राम के कृषको जहां एक ओर खेतो तक पहुचने मे सहुलीयत होगी वही ग्रामीणो को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें