विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (23 दिसम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (23 दिसम्बर)

सुशासन दिवस का आयोजन 26 को

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन बाद अर्थात 26 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए है। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बताया कि 26 दिसम्बर शनिवार की प्रातः 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों के द्वारा अधीनस्थ अमले को सुशासन की शपथ दिलाई जाएंगी। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत में सुशासन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। 

हिट एण्ड रन के प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री एमबी ओझा ने हिट एण्ड रन के दो प्रकरणों में आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। तोषण अधिनियम के तहत हिट एण्ड रन के जिन दो प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी की गई है उनमें विदिशा के उदयनगर काॅलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह की मृत्यु अज्ञात वाहन से हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती विनीताबाई रघुवंशी को 25 हजार रूपए इसी प्रकार बासौदा तहसील के ग्राम बडवासा निवासी राहुल अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने पर घायल राहुल को 12 हजार पांच सौ रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है। 
शोक संवेेदनाएं व्यक्त की

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज श्री आरके शर्मा का आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कलेक्टर श्री ओझा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवर को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: