निर्भया के गांव में एक इण्टर कालेज तथा एक अस्पताल खोला जाएगा: अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

निर्भया के गांव में एक इण्टर कालेज तथा एक अस्पताल खोला जाएगा: अखिलेश

college-and-medical-college-in-nirbhaya-village-akhilesh-yadav
लखनऊ, 24 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्भया के गांव में एक इण्टर कालेज तथा एक अस्पताल खोलने के साथ बलिया में आशा ज्योति केन्द्र की स्थापना की जायेगी । मुख्यमंत्री से आज उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर निर्भया के माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने मुलाकात की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्भया के गांव में एक इण्टर कालेज तथा एक अस्पताल खोला जाएगा। बलिया जिले में एक आशा ज्योति केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा। निर्भया के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस पर गम्भीरतापूर्वक विचार करेगी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। ‘‘1090” वीमेन पावर लाइन की मदद से महिलाओं में आत्मविश्वास बहाल हुआ है। महिला सम्मान कोष की स्थापना महिलाओं के आत्मसम्मान एवं उनके सशक्तिकरण के लिए की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में आशा ज्योति केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। ‘‘1090” वीमेन महिला पावर लाइन तथा महिला सम्मान कोष से प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, विकास और स्वावलम्बन को बढ़ावा मिल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: