बिहार : अपराधियों ने एक शिक्षक की गोलीमार कर हत्या की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

बिहार : अपराधियों ने एक शिक्षक की गोलीमार कर हत्या की

criminal-killed-teacher-in-madhubani
मधुबनी 25 दिसम्बर, बिहार में मधुबनी जिले के मधेपुरा थाना क्षेत्र के खजुरा मध्य विद्यालय के समीप कल रात अपराधियों ने एक शिक्षक की गोलीमार कर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शिक्षक कैलाश यादव और उसका भाई मुकेश यादव मोटरसाईकिल से मधेपुर से वीरपुर जा रहे थे । रास्ते में घात लगाये चार अपराधियों ने गोलीबारी की । 

इस घटना में शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गये । सूत्रों ने बताया कि घायल को गंभीर स्थिति में दरंभगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 

कोई टिप्पणी नहीं: