दिलवाले ने 100 करोड़ की कमाई की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

दिलवाले ने 100 करोड़ की कमाई की

dilwale-earn-100-crores
मुंबई 25 दिसंबर, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी वाली फिल्म ‘दिलवाले’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है । रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 65 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की थी । फिल्म ने अबक 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है । इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में ‘बजरंगी भाईजान’ , ‘प्रेम रतन धन पायो’ , ‘तनु वेडस मनु रिटर्नस’ और ‘एबीसीडी 2’ ने 100 करोड़ रूपये की कमाई की है । 

उल्लेखनीय है कि दिलवाले के जरिये काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में पांच साल बाद कमबैक किया है । शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी ‘दिलवाले’ फिल्म के जरिये पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयी । शाहरूख- काजोल ने अंतिम बार वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में काम किया था । ‘दिलवाले’ में शाहरूख-काजोल के अलावा वरूण धवन ,कृति सैनन ,विनोद खन्ना ,कबीर बेदी और जॉनी लीवर की भी अहम भूमिकायें हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं: