छगन भुजबल की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

छगन भुजबल की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सदन घोटाले में एनसीपी नेता छगन भुजबल की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार जब्त की गयीं संपत्तियों की कीमत 110 करोड़ रुपए है।

ये संपत्तियां मुंबई के बांद्रा और सांताक्रूज में स्थित बतायी जा रही हैं। इससे पूर्व सोमवार को ही मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भुजबल को इस केस में कोई क्‍लीनचिट नहीं दी गई है। उनसे एक कार्यक्रम के दौरान ये सवाल पूछा गया था कि क्या घोटाले में भुजबल को क्लीनचिट दे दी गयी है?

उल्लेखनीय है कि सदन घोटाले में भुजबल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में एक इमारत निर्माण के लिए नियमों को ताक पर रखकर एक कंपनी को कॉट्रेक्ट दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: