बिहार : जय प्रभा हाॅस्पीटल के पूर्व प्रशासक अनिल साह का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

बिहार : जय प्रभा हाॅस्पीटल के पूर्व प्रशासक अनिल साह का निधन

  • बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह को पितृ शोक

fredom-fighter-died
पटना। और हम लोगों के बीच से अनिल साह चले गए। हर फन में माहिर होने के कारण उनका व्यक्तित्व महान था। हां, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के निकटतम सहयोगी थे। विख्यात कुर्जी होली फैमिली हाॅस्पीटल के क्रेडिट मैंनेजर थे। इस हाॅस्पीटल के बाद जय प्रभा हाॅस्पीटल के पूर्व प्रशासक थे। कुर्जी पल्ली परिषद के माननीय सदस्य थे। कैथोलिक एसोसिएशन के माननीय सदस्य थे। कोलकोता से प्रकाशित विकली हेराल्ड के रिर्पोटर थे। ‘सार’ न्यूज एजेंसी के अधिकृत रिर्पोटर थे। पवित्र हृदय का संदेश के लेखक थे। इसके अलावे स्थानीय दैनिक में समाचार प्रेषक थे। 

बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह के अनुसार सुबह में नास्ता किए। शयन कक्ष में सोने चले गए। फिर उठे नहीं। हार्टमन स्कूल की पूर्व शिक्षिका स्टेला साह के अनुसार साहब का फोन आया था। फोन पर बातचीत करने के लिए साहब को उठाया गया। काफी प्रयास करने के बाद जागे नहीं। आखिरकार शक विश्वास में बदल गया। साहब चिर निन्द्रा में चले गए। अनुमान लगाया गया कि हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वे 72 साल के थे। 

पटना से बाहर से सिसिल साह के अनुज राजन साह ने पिताश्री का निधन हो जाने की खबर दी। विभागीय कार्य बीच में ही छोड़कर पटना वापस आ रहे हैं। कुर्जी क्रिश्चियन काॅलोनी स्थित आवास में रिश्तेदारा और शुभचितंकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुर्जी होली फैमिली हाॅस्पीटल की पूर्व प्रशासिका सिस्टर ग्रेस, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास केन्द्र की पूर्व प्रभारी सिस्टर आन डिसूजा, सिस्टर बेर्नाडेक्ट, सिस्टर रोज आदि आकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में 24 दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे मिस्सा होगा। इसके बाद कुर्जी कब्रिस्तान में दफन कर दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: