गिनी के राष्ट्रपति ने विपक्षी नेता सहित 171 को क्षमा दान दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

गिनी के राष्ट्रपति ने विपक्षी नेता सहित 171 को क्षमा दान दिया

guinea-president-alpha-conde
कोनाक्री 25 दिसंबर (रायटर) पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी के राष्ट्रपति अलफा कोंडे ने 171 दोषियों की सजा माफ कर दी है, जिसमें उनकी हत्या का षडयंत्र रचने के दोषी विपक्ष के नेता रहे मामादोउ ओरी बाह भी शामिल है। गिनी के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक कल राष्ट्रपति ने बाह सहित इन सभी लोगों को क्षमा दान दिया। बाह ने यूएफडीजी पार्टी का गठन किया था जिसका नेतृत्व अब सेलोउ डालिन डायलो कर रहे है जोकि अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे थे। 

बाह को 2011 में श्री कोन्डे की हत्या की याेजना में शामिल होने का दोषी करार दिया गया था। वह फ्रांस में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे है। देश में तनाव कम करने के लिए श्री कोन्डे ने पेरिस में बाह से मुलाकात की थी। उनके इस कदम को देश में तनाव कम कर आर्थिक स्थिति सुधारने के कदम के तौर पर देखा जा रहा हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: