टीम को मुझ पर विश्वास रखने की जरूरत है : युवराज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

टीम को मुझ पर विश्वास रखने की जरूरत है : युवराज

team-must-trust-me-yuvraj-singh
नयी दिल्ली,25 दिसंबर, लंबे समय बाद आस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम इंडिया में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि वह जोरदार प्रदर्शन के लिये प्रतिबद्ध हैं और टीम को उन पर विश्वास रखना चाहिये। बीसीसीआई टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा,“ मीरपुर में ट्वंटी-20 विश्व कप फाइनल में 21 गेंद में 11 रन की पारी पिछले डेढ़ साल से हमेशा मेरे जहन में रही। फाइनल में प्रदर्शन खराब था और यह हमेशा मेरे जहन में रहा है। मैंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस, क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी सत्र में नतीजे अच्छे आएंगे।” 

युवराज ने कहा,“ मेरा अगला लक्ष्य आस्ट्रेलिया दौरे में अच्छा प्रदर्शन कर भारत में होने वाले अगले वर्ष होने वाले ट्वंटी-20 विश्व कप के लिये टीम में जगह बनाना है। हमने 2007 में विश्वकप जीता था और इसका पूरा मजा लिया था। हमारी इस शानदार सफलता पर पूरा देश हमारे लिए रोमांचित था। यदि हम उसे दोहरा सके तो 2011 विश्व कप के बाद यह हमारे लिए बड़ी जीत होगी।” 

टीम इंडिया की 2007 ट्वंटी-20 विश्व कप और 2011 एकदिवसीय विश्व कप की जीत के नायक रहे युवराज ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते समय खुद को प्रेरित करना मुश्किल होता है, लेकिन यही एक तरीका है। उन्होंने कहा,“ मैंने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रतिबद्ध हूं। टीम में एक बार फिर वापसी करना सुखद है और टीम को मुझ पर विश्वास रखना चाहिये।” 

कोई टिप्पणी नहीं: