न्यायमूर्ति सुरेन्द्र गुप्ता, पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय को जल चालीसा भेंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 दिसंबर 2015

न्यायमूर्ति सुरेन्द्र गुप्ता, पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय को जल चालीसा भेंट

jal-chalisa
जल स्टार रमेश गोयल  रा. मंत्री पर्यावरण भाविप को जल बचत की इतनी धुन सवार ह कि जल चालीसा लिख दी, जिसके प्रथम संस्करण का विमोचन हरियाणा के मुख्यमन्त्री द्वारा 24/4/2012 को किया गया था। छः संस्करणों में अब तक 30 हजार प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। फेसबुक पर ग्रुप शेयरिंग के माध्यम से 5 लाख से अधिक लोगों को ’जल चालीसा’ भेजी है और हजारों लोगों को ई-मेल की है। दूरदर्शन केन्द्र हिसार पर जुलाई 2010 व मई 2012 में जल संरक्षण पर 30-30 मिनट की रिकार्डिग व एम एम रेडियो 90.4 पर 22 मार्च जल दिवस पर 2010 से 2015 तक हर वर्ष लाईव परिचर्चा के अतिरिक्त अनेक बार विभिन्न विषयों, पर्यावरण, उर्जा बचत, योग, स्वच्छता, पौधारोपण आदि विषयों पर लाईव चर्चा। डीडी न्यूज ने गुडन्यूज इंडिया कार्यक्रम में 23 व 24 अगस्त 2015 को तथा डीडी किसान चैनल ने 21-22 अगस्त 2015 इस मिशन व जल चालीसा पर चर्चा की थी। जल चालीसा फेसबुक ूूूण्ंिबमइववाण्बवउध् तंउमेीहवलंसेते तथा ल्ंीववए हववहसमए लवनजनइम आदि पर रमेश गोयल वाटर कंजरवेशन में देख सकते हैं। इंडिया वाटर पोर्टल के हिन्दी संस्करण में जल चालीसा प्रकाशित हैं। चालीसा का पोस्टर दिल्ली पुस्तक मेले में लगा जिसकी बहुत प्रशंसा हुई। गायन (आडियो) भी उपलब्ध है। 
  
’जल ही जीवन है‘ को मिशन मान रहे श्री गोयल जल बचत जागरूकता प्रचार के लिए हर समय व हर स्थान पर पहुंचने को तत्पर रहते हैं। उनकी इसी लग्न व निष्ठा के फलस्वरूप ही उन्हें दिसम्बर 2011 में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड की सात सदस्यीय जिला सलाहकार कमेटी का एक मात्र गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया तथा अप्रैल 2013 से अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् द्वारा उन्हें राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरण तथा 1-4-15 से राष्ट्रीय मन्त्री पर्यावरण मनोनीत किया है। नैशनल बार एसोसिएशन आफ इंडिया ने उन्हंे 1-4-13 से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। दैनिक भास्कर समाचारपत्र समूह द्वारा चण्डीगढ़ में 15/4/2011 को हरियाणा राज्य के लिए जल स्टार अवार्ड 2011 तथा 15 अगस्त 2011 को जिला प्रशासन और सितम्बर 2011 में ह. प्रा. हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है। मई 2015 में हरियाणा की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा ‘डायमंड आफ इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अक्तुबर 2015 में राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्था प्राइम टाइम इंडिया द्वारा सोशल जस्टिस बैस्ट मैन अवार्ड’ दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: