विधायक गांवों में चल रही योजनाओं की निगरानी करें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

विधायक गांवों में चल रही योजनाओं की निगरानी करें

la-vigilance-villeges-raghubar-das
रांची.24 दिसम्बर, झारखड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि विधायक भी गांवों में चल रही योजनाओं का क्रियान्वयन एवं उसकी गुणवत्ता की निगरानी करें तथा इसकी सूचना विभाग को भी दें। श्री दास ने आज यहां अपने आवास पर ग्रामीण विकास विभाग के योजना बनाओ अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे चेक एंड बैंलेस भी सुनिश्चित होगा तथा गांवों मे हो रहे विकास कार्यों की बेहतर निगरानी हो पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को ध्यान में रखकर ही अगले साल का बजट बना रही है। गांव खुशहाल होंगे, तभी राज्य विकसित होगा। विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों में शामिल करें और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 4.5 विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पूर्ण करने में पैसे की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों का पानी गांवों में ही संरक्षित रहे इसके लिए विशेष योजना बनाये। जितने भी तालाब.कुएं जीर्ण.शीर्ण है, उनका जीर्णोद्धार जल्द से जल्द करायें और यदि अतिरिक्त तालाब.कुएं खुदवाने की जरूरत है तो उसे भी खुदवाये। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गांव में पशुपालन को भी बढ़ावा दें। महिलाओं को गाय देने की योजना को सही तरीके से लागू करने के लिए पशु चिकित्सकों की उपलब्धता भी जरूरी है। बकरी,सुकर, मुर्गी पालन को भी बढ़ावा दें। महिलाओं और युवाओं को इस कार्य के लिए समय.समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि चिकित्सक गांव में जायें,इसकी निगरानी भी होती रहे। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि काम शुरू होने एवं पूर्ण होने के बाद की तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी। जीपीएस के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: