झारखंड के हर प्रखंडो में श्रमिक मित्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

झारखंड के हर प्रखंडो में श्रमिक मित्र

shramik-mitr-in-jharkhand-block-level
रांची,24 दिसम्बर, झारखंड के श्रम नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पालिवार ने आज कहा कि श्रमिकों को उनकी समस्याओं से राहत दिलाने के लिये राज्य के प्रत्येक प्रखंडों में श्रमिक मित्र बनाये जायेंगे। श्री पालिवार ने यहां सूचना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्रमिकों के लिए जल्द ही धावा दल का गठन किया जायेगाए जो आपरेशन इंसाफ के तहत कार्य करेंगे। ये दल देखेगा कि मजदूरों को उनका मिलनेवाला सम्मानजनक वेतन मिल पा रहा है या नहीं। यहीं नहीं राज्य के श्रमिक अपनी समस्याओं को श्रमिक संवाद के तहत भी राज्य सरकार तक पहुंचा सकते हैं। राज्य सरकार श्रमिकों के लिए जल्द ही हेल्पलाइन जारी करेंगी। 

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में हुए विभिन्न कानूनों के सरलीकरण का ही नतीजा है कि राज्य आज विकास के क्षेत्र में दिनोदिन तरक्की कर रहा है। आज व्यापार सुगमता सूचकांक में झारखंड विश्व बैंक के अनुसार तीसरे स्थान पर है और तेजी से विकसित होते हुए राज्यों में चौथे स्थान पर हैं। उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही हैं कि विश्व बैंक ने उनके विभाग को श्रम विभागों में हुए कानूनों के सरलीकरण को देखते हुए प्रथम स्थान पर रखा हैं, जो गर्व का विषय है। 

कोई टिप्पणी नहीं: