राष्ट्रपति करेंगे वेद पाठशाला का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

राष्ट्रपति करेंगे वेद पाठशाला का उद्घाटन

president-will-inaugurate-veda-pathsala
तिरुपति, 23 दिसंबर, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम(टीटीडी) की वेद पाठशाला का 25 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे। टीटीडी न्यास बोर्ड के प्रमुख सी कृष्णमूर्ती ने कल यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“वेद हमारे हिंदू सनातन धर्म का आधार है और वेद संस्था का निर्माण करके अपने प्राचीन ग्रंथों का संरक्षण और उनका संवर्द्धन करने के लिए टीटीडी प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा, “पहली बार हमने ‘वैकुंठ द्वारम की स्थापना की और उसे लोगों ने बहुत पसंद किया। मुक्कोटि एकादशी के दिन 88 हजार श्रद्धालुओं ने वैकुंठ द्वार के दर्शन किए। इसी तरह बालाजी जलाशय, मालेेमागुडु और कई स्थानों में टैंक के निर्माण की भी योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं: